अच्छाई वह है।
अच्छाई वह है,
जो औरो में हम,
क्षण भर में खोज लेते हैं।
किसी की आवाज़ अच्छी लगती है,
सुर थोड़े कच्चे भी हो,
तो यह बात उतनी मायने नहीं रखती।
किसी की वक्तव्य निराली लगती है,
लिखावट बेहतरीन ना भी हो,
तो यह बात उतनी मायने नहीं रखती।
किसी की चित्रकारी अच्छी लगती है,
नृत्य कला में निपुण ना भी हो,
तो यह बात उतनी मायने नहीं रखती।
किसी की बुद्धि अचंभित करती है,
थोड़ी नादानी भी हो,
तो यह बात उतनी मायने नहीं रखती।
कमियां तो सब में है।
लेकिन सोचो तो,
कितनी खूबसूरत व्यक्तित्व होगी उसकी,
जिसे सबों में अच्छाई दिखती है।
अच्छाई / खोज / खूबसूरत व्यक्तित्व

Comments
Post a Comment