शीत ऋतु , अलाव और नई शुरूआत


अलाव के पास बैठे लोग

यह योजना बनाने में मशगूल हैं

कि कैसे नए साल की शुरुआत को

खुशनुमा एवं यादगार बनाई जाए।

.

.

हसी ठहाको के मध्य 

टीना ने अपनी मां से फोन ले कर ,

चिंकी की मां को फोन मिलाया।

.

.

आंटी , नया साल का स्वागत हम सब एक साथ करेंगे। 

हम जरूर आएंगे दीदी , चिंकी ने दूर से चहकते हुए कहा।

.

.

चिंकी की मां छाया हमारे घर के कामों में हाथ बटाया करती थीं पहले , टीना की मां ने गीता आंटी को बताया। 

.

.

सब फोन लगाने में व्यस्त हो गए।

हां रमेश इस नए साल तुम्हे खाना हमारे घर ही खाना है। निर्मला , बहुत दिन हो गए तुझसे मिले हुए , कहां हैं तू?

.

.

तो सोच क्या रहे हैं , आप भी फोन मिलाइए। 😊

.

.

नया साल नई शुरुआत ले कर आएगा। सच ही है , खुशियां बाटने से बढ़ती हैं।


चित्र स्त्रोत: पिंटरेस्ट।

Comments

Popular Posts