Reality Show

 रियालिटी शो अर्थात सच्चाई के आधार पर होने वाला शो। दिन-प्रतिदिन रियालिटी शो की संख्या बढ़ रही है। लोग इसे देखना पसंद भी करते हैं जिसका महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसमें किसी तरह का ड्रामा नहीं होता। लोगों को इसमें अपने जीवन के यथार्थवादी सच को जानने का अवसर मिलता है। पहले टीवी चैनलों पर रियल्टी शो ना के बराबर होते थे मगर अब की बात ही कुछ और है। प्रतिभावान व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एवं जीवन में ऊंचाइयों को हासिल करने का अवसर मिल रहा है। अलग-अलग रियालिटी शो में जाने के लिए एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लोग कठोर परिश्रम कर रहे हैं। इसमें जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रहे हैं और अपने माता-पिता , गुरू एवं संपूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित कर रहे हैं। अतः , रियलिटी शो एक अच्छी पहल है। लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है एवं हम जनसाधारण को भी यह पता चलता है कि हमारे विश्व असीम प्रतिभाओं का भंडार है।


(Coming straight from my "lively pitaara" 🌝) if you know , you know!!
(Well , REALITY show for me used to be Saregamapa , India's got talent and likewise not Roadies or any other show like that. )
(But Unfortunately , now most of the reality shows seems scripted)

Comments

Popular Posts