चित्र स्त्रोत : पिंटरेस्ट।
कहते हैं विश्वास पर ये दुनिया कायम है। आखिर कौन है ये विश्वास? इंजीनियर है या फिर कोई डॉक्टर ? बालक है , अधेड़ है , या कोई बूढ़ा ? कितनी उम्र होगी इसकी ? कम से कम १०० - २०० साल पुराना तो होगा ही शायद। अजर भी हो सकता है , तब ही तो अब तक जीवित है। रुपया उधार दे दो , विश्वास है ना। राज की बात बता दो वो कही दुसरे के कानो में नही सरकेगी , विश्वास है ना। अपरिचित से दोस्ती कर लो , विश्वास हैं ना। ये विश्वास जो कोई भी है , है बहुत ही निराला। आपके अस्तित्व में हो , फिर तो क्या ही बात है। लेकिन ये कमबख्त असामाजिक तत्वों में क्यूं नही जाती ? कही ये ईश्वरीय तो नही? आखिर कौन है ये विश्वास ?
विश्वास/ trust/basis/core |
Comments
Post a Comment